सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ राखी सावंत ने शेयर की तस्वीर

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा राखी सावंत (Rakhi Sawant) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं। लोकप्रियता के मामले में अच्‍छी-अच्‍छी एक्ट्रेसेस को मात देने में आगे हैं। राखी जो भी करती हैं,  खबर आग की भांति फैल ही जाती है। वही एक बार फिर राखी सावंत सोशल मीडिया पर छा गई है।

दरअसल, इस बार अबू धाबी में आयोजित आइफा अवॉर्ड्स में बॉलीवुड स्टार्स की जमकर धूम रही। अब राखी भले ही कोई फिल्‍म ना कर रही हों, लेकिन पहुंच वो हर जगह जाती हैं। शो में राखी भी अपने ब्‍वॉयफ्रेंड आदिल के साथ शामिल होती दिखाई दी। अपने कई प्रकार की ड्रेस में फोटोग्राफरों को पोज दिए। लेकिन अपनी एक नई तस्वीर को लेकर राखी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब तस्वीर सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के साथ होगी तो चर्चा-ए-आम होना लाजिमी है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट से राखी ने शेरा के साथ एक बेहतरीन तस्वीर साझा कर खूब छाई हुई हैं। लोग इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं तथा ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए राखी ने लिखा है, ‘माई ब्रदर शेरा रॉकस्‍टार’। इस पर एक शख्स ने लिखा है, ‘राखी मैम ऑलवेज रॉक’। वहीं एक अन्‍य शख्स ने तो यहां तक लिखा है, ‘आपके जलवे हैं, वरना इतनी हिम्‍मत किसी की नहीं…’ इसी तरह कई लोगों ने कमेंट कर राखी सावंत पर अपना प्यारा लुटाया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *