करवा चौथ पर दुल्हन बनी राखी सावंत, यूजर्स बोले- ‘पति कहाँ है

24 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार पूरे भारत में मनाया गया। इस दौरान आम महिलाओं से लेकर सेलेब्स तक ने इस पर्व को धूम-धाम से मनाया। सभी सज-धजकर चांद के दीदार के लिए इंतजार में थे और तरह- तरह की तस्वीरें शेयर कर रहे थे। इसी लिस्ट में शामिल रहीं राखी सावंत। राखी सावंत ने करवा चौथ को अलग ही अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दुल्हन के जोड़े में तस्वीरें शेयर की है जो आप देख सकते हैं। इसमें वह बड़ी अच्छी और सुंदर लग रही थी जो आप देख सकते हैं।
अपनी फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ये चांद कब निकलेगा। आप सभी को बता दें कि अदाकरा ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जो काफी पसंद की जा रही है। इन तस्वीरों में राखी सावंत लाल साड़ी में नजर आ रही थी और उनकी साड़ी पर गोल्डन जरी का वर्क था। इसी के साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी भी पहन रखी है जो हरे रंग की थी। इसी के साथ राखी बड़ी बिंदी लंबी चोटी में गजब दिख रहीं हैं। जी दरअसल उन्होंने ट्रेडिशनल लुक में फैंस का ध्यान अपनी ओर खीचा और फैंस भी उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं।
हालाँकि कुछ लोगों ने राखी से सवाल किया है कि- ‘उनका पति कहाँ है।’ वोकई लोगों ने राखी के इस करवाचौथ के लुक को ड्रामा बताया है। आप देख सकते हैं राखी ने अपना लुक पूरा करते हुए कैप्शन में लिखा- सभी को हैप्पी करवा चौथ। इसी के साथ दूसरी तस्वीर में उन्होंने लिखा ये चांद कब निकलेगा बहुत ज्यादा भूख लग रही है। आपको बता दें कि राखी ने बिजनेसमैन रितेश के संग शादी की थी, हालाँकि आज तक रितेश किसी के सामने नहीं आए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *