इसी महीने शादी करने जा रहे हैं राजकुमार राव, सामने आईं तारीखें

राजकुमार राव एक बेहतरीन अभिनेता हैं और लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। वहीं अब वह अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा संग शादी करने जा रहे हैं। जी हाँ, अभिनेता 10-11-12 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी चंडीगढ़ में होने जा रही हैं। जी हाँ और दोनों से जुड़े सूत्रों का कहना है दोनों की शादी काफी प्राइवेट सेरेमनी में होगी। खबरों के मुताबिक दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री से केवल चुनिंदा मेहमानों को न्यौता दिया है।
वहीं दूसरी तरफ राजकुमार और पत्रलेखा के परिवार चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं और कोरोना महामारी के चलते दोनों ने अपनी गेस्ट लिस्ट को काफी छोटा रखा है और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चंडीगढ़ को चुना है। आप सभी जानते ही होंगे राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं। एक बार एक इंटरव्यू के दौरान पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने ‘लव सेक्स और धोखा’ फिल्म में पहली बार राजकुमार राव को देखा था और पहली बार में पत्रलेखा को लगा था कि राजकुमार, फिल्म के किरदार की ही तरह अजीब हैं, लेकिन असल में ऐसा था नहीं। वहीं दूसरी तरफ राजकुमार राव ने एक एड में पत्रलेखा को देखकर उनसे शादी करने का मन बना लिया था।
आप सभी को बता दें कि पत्रलेखा और राजकुमार साल 2010 से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं और दोनों साल 2014 की फिल्म ‘सिटी लाइट’ में साथ भी दिख चुके हैं। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही राजकुमार फिल्म ‘बधाई दो’ में वह एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ नजर आने वाले हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *