प्लाईवुड प्लाजा मैसूर की ओपनिंग सेरेमनी 5 फरवरी को
सुबह 8:30 बजे से पूजा अर्चना के साथ दोपहर 12:00 बजे से होगा लंच का आयोजन
राजीव केडिया ने लोगों से किया ओपनिंग सेरेमनी में आने का आग्रह
सक्ती– अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के सदस्य राजीव केडिया मैसूर एवं अग्र ज्योति पत्रिका की संपादिका, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन सांस्कृतिक कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक एवं क्रिएटिविटी कैफे की चेयरमैन उषा केडिया मैसूर कर्नाटक के नवीन प्रतिष्ठान प्लाईवुड प्लाजा की 5 फरवरी को ओपनिंग सेरेमनी होने जा रही है, जिसके लिए केडिया परिवार ने समस्त बंधुओं को इस ओपनिंग सेरेमनी में आमंत्रित करते हुए कहा है कि उनकी पुरानी प्रतिष्ठान पहले देवराज युआरएस रोड में स्थित थी, जिसे अब जेपी नगर मैं स्थानांतरित किया गया है, तथा इस अवसर पर प्लाईवुड प्लाजा की ओपनिंग सेरेमनी का कार्यक्रम 5 फरवरी को रखा गया है, जिसमें दोपहर समय लंच का भी आयोजन होगा, राजीव केडिया ने बताया कि उनकी इस ओपनिंग सेरिमनी के अवसर पर वे समस्त बंधुओं को आमंत्रित करते हैं, तथा सपरिवार शामिल होकर सभी उनके इस नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर की गरिमा को बढ़ाएं, उषा केडिया ने भी अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन परिवार के सभी सदस्यों को इस ओपनिंग सेरेमनी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है, वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता से ही प्लाईवुड प्लाजा की ओपनिंग सेरेमनी अवसर पर वर्चुअल इसका फीता काटकर शुभारंभ करेंगे

उल्लेखित हो कि कर्नाटक के मैसूर में स्थित प्लाईवुड प्लाजा एक विश्वसनीय प्रतिष्ठान है तथा इसके संचालक राजीव केडिया है