लायंस क्लब चाम्पा के राजेश बने चौथी बार अध्यक्ष, रामप्रपन्न को पुनः सचिव का जिम्मा
राजेश के अध्यक्ष बनने पर लोगों ने दी,शुभकामनाएं,राजेश ने कहा- और अधिक ऊर्जा के साथ करूंगा कार्य
सक्ति-अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब चांपा की सत्र 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी का गठन पिछले दिनों सर्वसम्मति से किया गया जिसमें लायन राजेश अग्रवाल को लगातार चौथी बार क्लब का अध्यक्ष तथा लायन रामप्रपन्न देवांगन को लगातार तीसरी बार क्लब का सचिव चुना गया
लायंस क्लब चांपा की सत्र 2022-23 की घोषित नवीन कार्यकारिणी इस प्रकार है- संरक्षक लायन डॉ. व्ही. के. अग्रवाल, अध्यक्ष लायन राजेश अग्रवाल, प्रथम उपाध्यक्ष लायन उत्तम प्रकाश देवांगन, द्वितीय उपाध्यक्ष लायन खूबचंद देवांगन, सचिव लायन रामप्रपन्न देवांगन, सहसचिव लायन किशन शर्मा, कोषाध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी, टेमर लायन मोहन गुलाबानी, टेल-ट्विस्टर लायन डॉ. शरद बिरथरे, पी.आर.ओ. लायन संगीता अग्रवाल, आजीवन सदस्य लायन के सी अग्रवाल, सदस्यता विस्तार लायन नारायण प्रसाद सोनी, लायन गिरधारी लाल अग्रवाल, लायन विनोद अग्रवाल तथा क्लब के संचालक मंडल में लायन संतोष अग्रवाल, लायन नंदकुमार देवांगन, लायन सी.ए. सुरेश अग्रवाल, लायन एस. एन. अग्रवाल, लायन बजरंग अग्रवाल तथा लायन डॉ. जी. पी. दुबे होंगे। उपरोक्त जानकारी लायंस क्लब के सचिव लायन रामप्रपन्न देवांगन ने दी

राजेश अग्रवाल के चौथी बार अध्यक्ष बनने पर लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, साथ ही राजेश अग्रवाल लायंस क्लब के अध्यक्ष के रूप में निरंतर सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, तथा कोरोना काल मे भी उन्होंने लायंस क्लब की ओर से जहां विभिन्न सेवा के काम किए तो वहीं लायंस क्लब के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के निरंतर मार्गदर्शन में वे अपने कार्यों को गति दे रहे हैं, तथा राजेश अग्रवाल इससे पूर्व भी दशकों से चांपा सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं अविभाजित मध्यप्रदेश में विभिन्न स्वयंसेवी,सामाजिक संस्थाओं में प्रमुख पदों का निर्वहन कर चुके हैं