हंसमुख एवं कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता है बिलासपुर के राजेंद्र राजू
सक्ती-छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं बिलासपुर के प्रदीप मेडिकल एंड हेल्थ केयर के संचालक राजेंद्र अग्रवाल राजू को लाफ्टर महासंघ बिलासपुर का पुनः अध्यक्ष चुना गया है, तथा विगत दिनों लाफ्टर महासंघ के सदस्यों के बीच हुए निर्वाचन के दौरान राजेंद्र राजू को अध्यक्ष चुने जाने पर लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में लाफ्टर महासंघ के कार्यों को एक अलग पहचान मिली हैं, तथा वे निरंतर महासंघ के सदस्यों को समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समन्वय बनाकर कार्य करते हैं, तथा उनकी सक्रियता के चलते आज लाफ्टर महासंघ निरंतर बिलासपुर शहर में विस्तारित होते जा रहा है,वहीं राजेंद्र राजू ने भी उन्हें लाफ्टर महासंघ के अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि आज महासंघ के सभी वरिष्ठ जनों एवं सदस्यों के सहयोग से उन्हें दुबारा जो जिम्मेदारी मिली है वे पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, साथ ही लाफ्टर महासंघ को पूरे प्रदेश एवं राष्ट्र में एक अलग पहचान दिलाएंगे, राजेंद्र अग्रवाल राजू को अध्यक्ष चुने जाने पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन सहित विभिन्न स्वयंसेवी, सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक संगठनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, ज्ञात हो कि राजेंद्र अग्रवाल राजू पूर्व में छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश महामंत्री, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल के सदस्य, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी सहित विभिन्न संगठनों में दायित्वों का सक्रियता के साथ निर्वहन कर चुके हैं