राज कुंद्रा ने बेटी समीशा के छुए पैर

शिल्पा शेट्टी बी-टाउन की मॉर्डन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक धार्मिक इंसान भी हैं। वह अपने घर पर अक्सर सभी त्योहार मनाने और पूजा-पाठ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस हर साल नवरात्रों का त्यौहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाती हैं। पूरे नौ दिनों तक एक्ट्रेस के घर माता की चौकी सजती है। नवरात्रि की महाअष्टमी पर शिल्पा शेट्टी कन्या पूजन करती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पति राज कुंद्रा बेटी समीशा शेट्टी के पैर धोते दिख रहे हैं।

इस वीडियो में राज कुंद्रा कन्या पूजन करते दिख रहे हैं। राज कुंद्रा अपनी बेटी समीशा के पैर धो रहे हैं। वह पूजा की दूसरी रस्में निभाते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं बेटी फुल मस्ती के मूड में दिख रही हैं और अपना चश्मा पहनती नजर आ रही हैं। इस दौरान राज कुंद्रा बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ”मेरे घर की महागौरी के साथ कंजिका पूजन, सन ग्लासेस को आप नजर अंदाज नहीं कर सकते।”

बेटी को इतना सम्मान देने पर यूजर्स ने राज की तारीफ भी की तो वहीं कई लोग ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। एक यूजर्स ने लिखा- 900 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली। तो वहीं दूसरे ने लिखा- पहले काम ही गलत ना करो की बाद में ऐसी चीजों का दिखावा करना पड़े। एक ने लिखा- आज मास्क नहीं लगाया क्या। बता दें राज कुंद्रा पर बीते साल अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्होंने करीब दो महीने जेल की सजा काटी थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *