कक्षा 5वी की प्रांजली तिवारी ने बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती है। यहां पर लैब, लाइब्रेरी आदि की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हैं। बच्चों को खेलने के लिए खेल मैदान की सुविधा है। हम सभी बच्चों ने समर कैंप का भी आनंद लिया, मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं, हमारे शिक्षक हमें बहुत सपोर्ट करते हैं।
पराग ने बताया कि कक्षा चौथी में अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई करता हूं। यहां पर निःशुल्क अच्छी पढ़ाई होती है। मुफ्त में मध्यान भोजन भी मिलता है। यहां पर लैब लाइब्रेरी की अच्छी सुविधाएं भी उपलब्ध है।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा साक्षी ने बताया जगन्नाथ राव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाई करती हूं।
इस स्कूल में पढ़ाई की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों के लिए वो सारी सुविधाएं हैं जो प्राइवेट स्कूल में हजारों लाखों रुपए खर्च करने पर नहीं मिलती।