रायपुर: कबाड़ की दुकान में आग, फूड स्टॉल को भी लिया चपेट में

रायपुर। रायपुर के रजबंधा मैदान इलाके में शुक्रवार की देर रात एक हादसा हो गया। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी ने पास की कबाड़ की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। कबाड़ का सामान ट्रांसफॉर्मर के नीचे फैला हुआ था। आग तेजी से इन चीजों में फैल गई। जहां आग लगी उसकी ठीक सामने मौजूद प्रेस में काम करने वाले कुछ लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची रेस्क्यू टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग ने तब तक पड़ोस के फूड स्टॉल को भी अपनी चपेट में ले लिया। देर रात रेस्क्यू करने पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने बताया कि आग लग जाने की वजह से फूड स्टॉल में मौजूद सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ। जिससे आग और भड़क उठी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *