रायपुर निगम का व्हाट्सएप चैनल, मिलेगी ये जानकारी

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने आमजन की सुविधा के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट और नगर निगम का व्हाट्सएप चैनल प्रारंभ कर दिया गया है. निगम ने 9111666207 से नगर निगम रायपुर का चैटबॉट नंबर जारी किया गया है.

चैटबॉट के माध्यम से नगर निगम रायपुर क्षेत्र की रहवासी आम जनता को अपने संपत्तिकर का भुगतान, बकाया संबंधी जानकारी, पुराने संपत्ति कर भुगतान की टैक्स रसीद इत्यादि अब बहुत ही आसान तरीके से व्हाट्सएप के जरिये प्राप्त हो सकेगी.

चैटबॉट के माध्यम से संपत्ति करदाता आसानी से घर बैठे व्हाट्सएप Whatsapp के माध्यम से अपने संपत्ति कर का भुगतान भी कर सकेगा, इसके साथ-साथ नगर निगम के नल कनेक्शन और नामांतरण की ऑनलाइन प्रणाली भी इस चैटबॉट के माध्यम से उपलब्ध करा दी गई है, जिससे नगर निगम क्षेत्र की रहवासी आमज जनता को नये नल के कनेक्शन के लिए आवेदन और अपने मकान अथवा भूखंड के नामांतरण के लिए आवेदन का विकल्प चैट बोट के माध्यम से प्राप्त हो सकेगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *