बैडमिंटन खेलने के दौरान हार्ट अटैक से रायपुर के कारोबारी की मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर में बैडमिंटन खेलने के दौरान हार्ट अटैक आने से कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी की मौत का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कारोबारी का नाम ईदगाह भाठा निवासी अमृत बजाज बताया जा रहा है। कारोबारी का अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया है।

कारोबारी के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी अमृत बजाज रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलने के लिए सोमवार को गए हुए थे। सुबह दोस्तों के साथ कोर्ट में जब वो बैडमिंटन खेल रहे थे, इस दौरान वो अचानक गिर पड़े। दोस्त उनके पास पहुंचे तो वो अचेत मिले। दोस्तों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कारोबारी के परिजनों ने बताया, कि वो हर दिन दोस्तों के साथ बैडमिंटन, क्रिकेट खेलने जाते थे। यह उनकी दिनचर्या में शामिल था। 16 फरवरी को भी गए बैडमिंटन कोर्ट गए थे। कारोबारी के दोस्तों ने परिजनों फोन करके जानकारी दी, तो घटना के बारे में पता चला।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *