रायपुर में हुई बारिश, कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज सुबह रायपुर में बारिश हुई वहीं प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए होने के साथ-साथ शाम को हल्की बारिश भी हो रही है। बारिश होने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। इतना ही नहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में भी जमकर बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। इतना ही प्रदेश में तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग की तरफ से जताई गई है। मौसम विभाग से मिली जानकरी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई, बलौदाबाजार समेत बस्तर संभाग के जिलों में तेज आंधी के साथ जमकर बारिश होगी। बता दें कि, प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है।
रायपुर में हुई बारिश, कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *