25 नवंबर की ट्रेन से रायपुर पहुंच रहे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

रायपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 25 नवंबर की ट्रेन से रायपुर पहुंच रहे है. जानकारी के मुताबिक 24 नवंबर को वे दिल्ली से नागपुर के लिए रात 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होंगे. वे नागपुर रात 9:40 बजे पहुंच जाएंगे. इसके बाद वे नागपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे. अगले दिन 25 नवंबर को वो सुबह 8 बजे आयोजित एसटी-एससी एसोसिएशन के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होंगे.

इसके बाद वे सुबह 9:50 बजे नागपुर से ट्रेन से रायपुर के लिए ट्रेन से रवाना होंगे. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन है या वे ट्रेन में यात्रियों से बातचीत करेंगे. क्योंकि जिस ट्रेन से वे रायपुर जा रहे उसे नागपुर से रायपुर पहुंचने में मजह 4 घंटे लगेंगे. वे 1:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे और यहां से 2:15 बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *