रविदास जयंती पर वाराणसी पहुंचे राहुल-प्रियंका, भक्तों को परोसा लंगर

लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा आज बुधवार को रविदास जयंती के अवसर पर यूपी के वाराणसी पहुंचे. यहां दोनों ने रविदास मंदिर में आए श्रद्धालुओं को ‘लंगर’ परोसा. बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव जारी हैं. ऐसे में प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान राज्य में चुनाव प्रचार करने का भी कार्यक्रम है.

प्रियंका गांधी कानपुर कैंट और किदवई नगर में घर-घर जाकर प्रचार करेंगी. इसके बाद सीसामऊ और आर्य नगर में घर-घर जाकर वोट मांगे जाएंगे. इसके बाद वह कानपुर के गोविंदनगर में महिला शक्ति गर्जन में हिस्सा लेंगी. लंगर परोसने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने क्षीर गोवर्धन स्थित संत शिरोमणि रविदास जी मंदिर में संगत के साथ पंगत में बैठ कर लंगर खाया. इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का आशीर्वाद देश के लोगों पर बना रहे.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव 10 फरवरी से आरम्भ हो चुके हैं. मतदान के दो चरण पूरे हो चुके हैं. यूपी में तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को होगी. यूपी में 403 विधानसभा सीट हैं. अब यूपी में 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में मतदान होंगे. वहीं, चुनाव परिणाम 10 मार्च को आएगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *