रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाएं दी हैं।
गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि देश के आदिवासी कलाकारों को एक मंच प्रदान करते हुए अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करने का अवसर दिए जाने पर छत्तीसगढ़ शासन बधाई के पात्र हैं।