राहुल गांधी ने झीरम घाटी की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर। राहुल गांधी ने झीरम घाटी की बरसी पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 2013 में झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में हमने अपने कई कांग्रेस के साथियों और जवानों को खो दिया था। हम अपने देशभक्त साथियों की वीरता को सलाम करते हैं, उनकी शहादत हम कभी नहीं भूल सकते। बता दें कि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम भूपेश ने झीरम घाटी में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह झीरम घाटी शहीद मेमोरियल 32 शहीदों की याद में स्थापित किया गया है। यह मेमोरियल लोकतंत्र पर सबसे बड़े हमले में शहीदों की याद में आम जनता को समर्पित है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *