अमेठी दौरे पर राहुल और प्रियंका, ‘भाजपा भगाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल

अमेठी: आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी दौरे पर है। आप सभी को बता दें कि आज वह जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ इस बारे में बात करते हुए कांग्रेस की जिला ईकाई के प्रवक्ता अरविंद चर्तुवेदी ने बताया कि अमौसी हवाई अड्डे से राहुल और प्रियंका सड़क मार्ग से अमेठी पहुचेंगे। यहाँ दोनों आरक्षित विधान सभा सीट जगदीशपुर के जगदीशपुर रामलीला मैदान से हारीमऊ गांव तक मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित करीब छह किलोमीटर की ‘जन जागरण अभियान’ महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।
इसके अलावा उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि राहुल और प्रियंका का एक दिवसीय अमेठी दौरा है। पदयात्रा के समापन स्थल हारीमऊ में राहुल और प्रियंका एक सभा को भी संबोधित करेंगे। आप सभी को बता दें कि आज राहुल और प्रियंका की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस जमकर तैयारी कर रही है। काफी लंबे समय के बाद अमेठी आ रहे राहुल के स्वागत में कांग्रेस के कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस समय राहुल और प्रियंका के स्वागत में जगह-जगह स्वागत द्वार बने हुए हैं।
वहीं इस बारे में बात करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य नरेंद्र मिश्र ने कहा कि ‘राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का अमेठी से परिवार जैसा रिश्ता है। वे हमेशा अमेठी और यहाँ के लोगों के लिए सोचते और काम करते हैं। कोरोना काल में वे अपने इस परिवार की मदद के लिए सबसे आगे रहे।’ आप सभी को बता दें कि राहुल गांधी का अमेठी दौरा लगभग ढाई साल हो रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *