आप नेता राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के बीच प्रेम होने के बाद दोनों 13 मई, 2023 को दिल्ली मेंसगाई की थी. सगाई के बाद दोनों 25 सितंबर को एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बधने जा रहे हैं. हालांकि शादी के तारीख को लेकर अभी तक अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई. वहीं शादी के बंधन में बढ़ने से पहले राघव चड्ढा और फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा शनिवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे. जहां पर दोनों ने पूजा-पाठ की. पूजा-पाठ का वीडियो भी सामने आया है. दोनों मंदिर में पुजारी के बीच पूजा पाठ कर रहे हैं.
#WATCH मध्य प्रदेश: AAP सांसद राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/saKFxgny3K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2023