मंथर गति पर सवाल : रायपुर सांसद सुनील सोनी ने लोकसभा में उठाया मामला

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के टेंडर को निरस्त करने का मुद्दा रायपुर सांसद सुनील सोनी ने बुधवार को लोकसभा में उठाया। सांसद सोनी ने कहा कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना है। इसका पूरा काम 2023 तक होना है, लेकिन छतीसगढ़ में केंद्र सरकार का पैसा जारी होने के बाद इसका टेंडर निकाला। हालांकि आरोप लगने के बाद इसका टेंडर निरस्त कर दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना जल जीवन मिशन के टेंडर को निरस्त करने का मुद्दा रायपुर सांसद सुनील सोनी ने आज लोकसभा में उठाया। सांसद सोनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस योजना का लाभ सिर्फ 18 प्रतिशत लोगों तक पहुंचा है, जबकि 2023 में कम्प्लीट होना है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से की जा रही इस योजना के क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय मंत्री की ओर से इसकी समीक्षा की जानी चाहिए ताकि लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *