साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की सुपरहिट फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल ही में सोशल मीडिया पर मेकर्स ने फिल्म को लेकर नया अपडेट दिया है. निर्माताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म में साउथ की ब्यूटी श्रीलीला (Sreeleela) का एक आइटम सॉन्ग होने वाला है. मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर श्रीलीला (Sreeleela) का एक पोस्टर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.
बता दें कि पुष्पा 2 (Pushpa 2) के मेकर्स ने जानकारी देते हुए इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा “टीम ‘पुष्पा 2 द रूल’ में डांसिंग क्वीन श्रीलीला (Sreeleela) का सॉन्ग ‘ऑफ द ईयर’ बनने के लिए स्वागत करती है. आगे लिखा “यह गाना डांस और संगीतमय आनंद देने वाला है. फिल्म इसी साल 5 दिसंबर को दुनिया भर में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है.” वहीं, पुष्पा (Pushpa) में श्रीलीला (Sreeleela) की जगह सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने आइटम नंबर ‘ऊं अंटावा’ किया था.
एक्शन थ्रिलर पुष्पा 2
अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं. एक्शन-थ्रिलर फिल्म की पहली किस्त ‘पुष्पा: द राइज’ है, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही थी. फिल्म का हर एक गाना चाहे वह “तेरी झलक श्रीवल्ली” हो या “ऊं अंटावा” सभी ने एक सफलता हासिल किया था. वहीं, पुष्पा 2 (Pushpa 2) इसी साल 5 दिसंबर को तेलुगू, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
अल्लू का पोस्टर
बता दें कि पुष्पा 2 (Pushpa 2) का नया पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है. इसमें अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) का जबरदस्त अंदाज सामने आया है. पोस्टर में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के प्रतिष्ठित किरदार ‘पुष्पा राज’ को एक आकर्षक लुक में दिखाया गया है.