राज्य स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं महत्वकांक्षी योजनाओं का कबीरधाम के जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

 नगर पंचायत अध्यक्ष  सावित्री रामचरण साहू अवलोकन उपरान्त हुई मन्त्र मुग्द

अध्यक्ष जी ने कहा छत्तीसगढ़ के विकास की दूरदर्शिता, लोक चिन्हारी, संस्कृति, माटी प्रेम एवं जनता के प्रति आगाद प्रेम की झलकियां

 जनता के करते है सारे काज इसीलिए भूपेश सरकार जनता के दिलो में करते है राज

रायपुर:– छत्तीसगढ़ सरकार जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर राजधानी रायपुर में राज्य स्तरीय साइंस कॉलेज डीडीयू ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजन किया गया ।जिलेवार निर्धारित तिथियों के अनुसार सभी जिलों को तिथियां फि गयी है । इसी कड़ी में 29 मई को जिला कबीरधाम के जनप्रतिनिधियों द्वारा अवलोकन पश्चात नगर पंचायत नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री रामचरण साहू एवं उनकी टीम द्वारा प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया गया। अवलोकन के समय समस्त प्रतिनिधि मंत्र मुग्द हो गये। सावित्री साहू जी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की विकास नीतियों को धरातल पर देखकर और इसकी स्वर्णिम दृश्य की आभा से छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व हो रहा है। आज भूपेश सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़िया लोगों की जान-पहचान देश और विदेश में होने लगी है ये हम सब के लिये गौरव का विषय है कि जिस छत्तीसगढ़ को सब गरीब, पिछड़ा और बीमारू राज्य की नजर से देखते थे। आज भूपेश जी के नेतृत्व में इसे विकसित एवं देश में अग्रणी राज्यो की श्रेणी में ला खड़ा किया है । और सब सम्भव हुआ है छतीसगढ़ की जनता के आशीर्वाद से जिनके प्यार और साथ से मुख्यमंत्री जी को बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिलती है। और मुख्यमंत्री जी जनहितैषी योजनाओ को अपने राज्य की जनता की खुशहाली के लिए धरातल पर सरोकार करते है। प्रदर्शनी में चाहे गोधन न्याय योजना हो, चाहे कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम हो, चाहे मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान हो, जन जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, गरीब के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री जी की विशेष योजना स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी हिंदी मीडियम स्कूल जहां बच्चों को एक बेहतर शिक्षा मिल सके इस ओर उचित कदम गरीबों को सही दाम में दवाई मिले इसके लिए धन्वंतरी जनक मेडिकल स्टोर की स्थापना , वही राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत राज्य के किसानों को सीधा लाभ पहुँचाया गया है। अवलोकन हेतु अध्यक्ष प्रतिनिधि रामचरण साहू,  अर्जुन पटेल, भरत गुप्ता , विसर्जन धुर्वे , दयाराम खुशरो एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *