सक्ति- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा शक्ति जिले की महामंत्री,बम्हनींनडीह जनपद पंचायत की सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की महिला उपाध्यक्ष एवं महिला कमांडो की जिले की अध्यक्ष मोहन कुमारी साहू मीनू जहां पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी कर रही है, तो वहीं मोहन कुमारी ने 2 अप्रैल को शक्ति पहुंचकर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक में सहभागीता करते हुए अपनी बातें रखी तथा इस दौरान मोहन कुमारी साहू ने सभी नए सदस्यों से भी परिचय प्राप्त किया

तत्पश्चात मोहन कुमारी साहू जैजैपुर के गंजीपारा में चल रही अखंड नवधा रामायण के कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने तथा श्रवण किया, साथ ही आयोजक समिति की भी प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया, इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र जैजैपुर के अंजू सुनील साहू को प्रथम पुत्री रत्न की प्राप्ति पर आयोजित छठी कार्यक्रम में भी शामिल होकर मोहन कुमारी साहू ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया साथ ही साहू परिवार के साथ भी आत्मीय पूर्ण मुलाकात करते हुए उन्हें बधाई दी तथा इस अवसर पर ग्राम सोनादह में आयोजित सदगुरु कबीर साहेब संत समागम मेले में भी मोहन कुमारी साहू पहुंची तथा उन्होंने पूजा- अर्चना कर नमन भी किया इस दौरान काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे तथा मोहन कुमारी साहू ने सभी से मुलाकात कर उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की

उल्लेखित हो कि मोहन कुमारी साहू मीनू एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पूरे क्षेत्र में लोगों के सुख-दुख में पहुंचने का प्रयास करती हैं, तथा उनकी सक्रियता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे एक महिला होने के बावजूद प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह से ही घर से निकलकर देर रात घर पहुंचती हैं, एवं क्षेत्र की जनता के सुख- दुख की बात हो या क्षेत्र के विकास के लिए नई योजनाओं बनाने की बात हो वे किसी भी कार्य में पीछे नहीं हटती