तिल्दा नेवरा के समीप ग्राम किरना में सौर्य इस्पात उद्योग की जनसुनवाई

तिल्दा नेवरा के समीप ग्राम किरना में सौर्य इस्पात उद्योग की जनसुनवाई रायपुर के ए.डी.एम. एनआर साहू व पर्यावरण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी व तिल्दा तहसीलदार सरिता मढ़ रिया की उपस्थिति में शासन के नियमो का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई
विगत 1 वर्ष पूर्व सौर्य स्पात की स्थापना हुई थी फैक्ट्री के निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए फैक्ट्री के मालिकों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था लेकिन बाद में ग्रामीणों की सहमति से कार्य आरंभ किया गया आसपास के ग्रामीण व आसपास के ग्रामीण लोगों ने प्रदूषण के डर पर फैक्ट्री लगाने का विरोध किया था लेकिन आज उस उद्योग के विस्तार में आसपास के ग्रामीण सभी लोगों ने फैक्ट्री के विस्तार का समर्थन किया अधिकांश ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री के लगने से हमारे क्षेत्र में रोजगार की संभावना बढ़ी है जो युवा बेरोजगार घूम रहे थे उनको आज रोजगार मिल रहा है वहीं गांव के सरपंच एवम् कुछ जनप्रतिनिधियों के द्वारा जन सुनवाई के समय फैक्ट्री मालिक को स्थानीय लोगों को रोजगार देने एवम् गांव मुलुभूत विकास कार्यों में सहयोग करने के शर्त पर फैक्ट्री के विस्तार का समर्थन किया एवम् फ़ैक्ट्री के डायरेक्टर सौरभ केडिया ने योग्यतानुसार एवम् आवश्यकतानुसार किरना व आसपास के ग्रामीणों को रोज़गार प्रदान करने की बात कही वहीं जिला प्रशासन,तिल्दा पुलिस विगत 1 हफ्ते से ग्राम किरना में व आसपास के क्षेत्रों में जनसुनवाई को लेकर माहौल का पता लगा रही थी क्योंकि किरना के समीप ग्राम सरोरा में तीन सितंबर को संभव स्पंज आयरन के विस्तार की सुनवाई के दौरान ग्राम के सरपंच व ग्रामवासी की आपसी विवाद के चलते सरोरा का माहौल तनावपूर्ण हो गया था जिसके कारण जन सुनवाई स्थगित करनी पड़ी थी जबकि वहां पर भी अधिकांश ग्रामीण फैक्ट्री के विस्तार का समर्थन कर रहे थे पुलिस प्रशासन ग्राम किरना में होने वाले जनसुनवाई को लेकर बहुत ही सतर्क थी लगातार ग्राम किरना व आसपास के ग्रामों में माहौल को लगातार पता कर रही थी जिसके चलते आज जनसुनवाई में कोई विवाद नहीं हो पाया

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *