छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय सभा संगम 9 मार्च को चांपा में

चांपा शाखा एवं स्पंदन शाखा के संयुक्त आतिथ्य में होगा बैठक का आयोजन

10 एवं 11 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखोटिया करेंगे प्रदेश की शाखाओं का दौरा

प्रदेश अध्यक्ष अमर सुल्तानिया सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रांतीय पदाधिकारी भी रहेंगे दौरे में शामिल

सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय सभा संगम का आयोजन आगामी 9 मार्च को मारवाड़ी युवा मंच की चांपा शाखा एवं स्पंदन शाखा के संयुक्त आतिथ्य में रिसोर्ट रंगमहल लछनपुर चांपा में किया गया है, तथा उपरोक्त बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी सहित शाखाओं के भी पदाधिकारी/ सदस्य मौजूद रहेंगे, छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की ओर से समस्त सदस्यों को इस प्रांतीय सभा में आवश्यक रूप से शामिल होने का आग्रह किया गया है, तो वही मारवाड़ी युवा मंच की चांपा शाखा एवं स्पंदन शाखा ने भी सभी मंच सदस्यों को इस कार्यक्रम में अवश्य शामिल होने की बात कही है,तथा इस प्रांतीय सभा के दौरान प्रांत द्वारा शाखाओं में किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के लिए जहां पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे तो वही संवैधानिक दृष्टिकोण से भी मंच संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक कार्य योजना बनाई जाएगी, 9 मार्च को होने वाली प्रांतीय सभा के लिए आतिथ्य शाखा जोर-शोर से जुटी हुई है, तो वही छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमर सुल्तानिया भी स्वयं सभी सदस्यों से संपर्क कर उन्हें प्रांतीय सभा में उपस्थित होने का आग्रह कर रहे हैं

मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लाखोटिया भी करेंगे 10 एवं 11 मार्च को प्रदेश की शाखाओं का दौरा

सक्ती-अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया 10 मार्च को मंच के मंडल-02 के अंतर्गत चांपा शाखा एवं चांपा स्पंदन शाखा में सुबह 10:30 बजे, बरपाली शाखा में दोपहर 12:30 बजे,कोरबा शाखा एवं कोरबा जागृति शाखा में दोपहर 1:00 बजे एवं (दोपहर भोजन),दर्री- जमनीपाली शाखा में शाम 4:00 बजे, छुरी शाखा में शाम 5:30 बजे एवं कटघोरा तथा कटघोरा नव चेतना शाखा में शाम 6:30 बजे दौरा करेंगे, एवं दूसरे दिन 11 मार्च को मंडल-02 एवं 03 के अंतर्गत बाराद्वार शाखा में सुबह 11:00 बजे, शक्ति शाखा एवं शक्ति जागृति शाखा में दोपहर 12:00 बजे,खरसिया शाखा एवं खरसिया जागृति शाखा में दोपहर 1:30 बजे, तथा दोपहर भोजन तथा शाम 4:30 बजे रायगढ़, रायगढ़ सिटी, रायगढ़ ग्रेटर एवं रायगढ़ जागृति शाखा में दौरा कर वहां मंच सदस्यों की बैठक लेंगे

राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया के दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष जय किशन अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक प्रशांत गांधी, राष्ट्रीय संयोजक नीरज अग्रवाल, राष्ट्रीय सदस्य हरिओम अग्रवाल एवं स्थाई आमंत्रित सदस्य रोहिणी सुल्तानिया प्रमुख रूप से साथ में मौजूद रहेंगे, इसके अलावा प्रांतीय महामंत्री राज अग्रवाल,प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, मंडल-2 के उपाध्यक्ष शलभ अग्रवाल, मंडल- 3 के उपाध्यक्ष ऋषभ केडिया भी इस प्रवास के दौरान साथ में रहेंगे

उल्लेखित हो की अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रदेश में प्रवास को लेकर मारवाड़ी युवा मंच की शाखाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है, तथा शाखाओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के दौरान उनके स्वागत- अभिनंदन की जोरदार तैयारी की है, एवं प्रांतीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय प्रदेश प्रवास को अविस्मरणीय बनाने हेतु सभी शाखाओं को सक्रिय रुप से प्रवास एवं बैठक के दौरान 100% सदस्यों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया गया है, साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान मंच में संपादित कार्यों एवं रचनात्मक कार्यों से भी शाखाएं अवगत कराएंगी

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *