राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लाखोटिया भी हुए शामिल, मंच की चांपा एवं चांपा स्पंदन शाखा ने किया आयोजन, मंच ने सेवा कार्यों से पूरी दुनिया में बनाई अपनी विशिष्ट पहचान- कपिल लखोटिया राष्ट्रीय अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ प्रदेश में 65 शाखाएं सक्रिय रूप से कार्यरत- अमर सुल्तानिया प्रांतीय अध्यक्ष
सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की सप्तम प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक एवं सभा का आयोजन 9 मार्च को मंच की चांपा शाखा एवं चांपा स्पंदन शाखा के संयुक्त आतिथ्य में कोसा, कासा कंचन की नगरी चांपा शहर के रंग महल रिसोर्ट परिसर में किया गया, सभा का शुभारंभ भारत माता एवं वीणा वादिनी मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सुंदर अरपा के पैरी एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुआ, इस दौरान मंच पर उपस्थित अतिथियों में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग, राष्ट्रीय संयोजक राजनीतिक चेतना सुनील जैन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष अमर सुल्तानिया, प्रांतीय महामंत्री राज अग्रवाल, मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश अग्रवाल, ओम सिटी चांपा के डायरेक्टर उद्योगपति संजय अग्रवाल, आशीष गोयल मोनू,राष्ट्रीय सदस्य पुरषोत्तम सिंघानिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल,निर्वित्तमान प्रांतीय अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल जैकी, पराष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरिओम अग्रवाल, राष्ट्रीय रक्तदान के संयोजक प्रशांत गांधी, प्रांतीय पदाधिकारी मनीष अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पितांबर अग्रवाल, चांपा मंडलीय उपाध्यक्ष शलभ अग्रवाल,चांपा शाखा के अध्यक्ष निखिल जालान, चांपा स्पंदन शाखा की अध्यक्ष कला अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, राष्ट्रीय फोरम की सदस्य प्रियंका मोदी, रीना केडिया, मुकेश गर्ग सूरजपुर प्रमुख रूप से मौजूद थे, कार्यक्रम का मंच संचालन अनुपम केडिया ने करते हुए विस्तार पूर्वक प्रांतीय सभा एवं कार्यक्रम की जानकारी दी, तत्पश्चात छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय महामंत्री,एवम प्रांतीय कोषाध्यक्ष ने अपने प्रतिवेदन की प्रस्तुति करते हुए विगत बैठक की कार्रवाई का अनुमोदन किया गया तथा प्रांतीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पूरे देश में जन सेवा, समाज सेवा एवं रचनात्मक कार्य किए जा रहे हैं

तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी वर्तमान में 65 शाखाएं सक्रिय रूप से कार्यरत है, एवं सभी सदस्य पूरी निष्ठा के साथ मंच को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं,एवं इस अवसर पर मैं कहना चाहूंगा कि आने वाले अप्रैल माह से पूर्व हम राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार अपनी अपनी शाखाओं में निर्वाचन का कार्य संपन्न करा ले, प्रांतीय सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील जैन ने भी संबोधित करते हुए कहा कि मंच के सदस्यों में आज पूरे देश में एक अभूतपूर्व उत्साह है, तथा कोरोना काल मे भी मंच ने जो काम शाखा स्तर पर किया है, उसके लिए सभी सदस्य साधुवाद के पात्र हैं, एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच ने पूरी दुनिया में अपने कार्यों से अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है, चाहे देश में प्राकृतिक विपदा की बात हो या कि जरूरतमंदों की सेवा की बात हो मंच ने हमेशा आगे आकर अपने इन कार्यों को करते हुए जिम्मेदारियों को निभाया है, बैठक को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना गर्ग, प्रियंका मोदी, रीना केडिया, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष पितांबर अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि आज मंच के कार्य सभी के मानस पटल पर अंकित हैं, तथा मंच आज जो कार्य एक गांव स्तर की शाखा के माध्यम से कर रहा है,तथा ऑक्सीजन सिलेंडर की सेवा हो, रक्तदान की सेवा,एंबुलेंस की सेवा हो यह मंच की अपनी एक अलग पहचान है, बैठक के दौरान जहां प्रांतीय स्तर पर व्यक्तिगत,शाखा स्तर के एवं प्रांतीय स्तर के पुरस्कारों का वितरण भी किया गया तो इस प्रांतीय सभा के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों की संख्या में शाखाओं से पदाधिकारी सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित थी

तथा बैठक में सदस्यों में भी एक अभूतपूर्व उत्साह देखा गया तथा चांपा शाखा एवं चांपा स्पंदन शाखा की ओर से कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया गया था एवं खुले मैदान में लोगों ने इस प्रांतीय सभा का आनंद लिया तथा शाखाओं द्वारा भी अपने स्थानीय स्तर पर वर्ष भर संपादित कार्यक्रमों का प्रतिवेदन भी आगंतुक सदस्यों एवं अतिथियों को प्रेषित किया गया तो वही संपादित कार्यक्रमों के फ्लेक्स भी पूरे परिसर में लगाए गए थे साथ ही इस प्रांतीय सभा में पधारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया के चांपा आगमन पर ढोल बाजे एवं आतिशबाजी के साथ मंच सदस्यों ने उनका स्वागत किया गया तथा चांपा शाखा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष का शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया बैठक के दौरान बैठक के दौरान प्रदेश के विभिन्न स्थानों से महिला सदस्य भी भारी संख्या में मौजूद रहे वही कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन करते हुए सभी आगंतुक सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आने वाले समय में भी इसी तरह से सक्रियता बनाए रखने की अपेक्षा की गई बैठक के दौरान मारवाड़ी युवा मंच की चाम्पा शाखा एवं चांपा स्पंदन शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य पूरे बैठक समय तक तत्परता के साथ एक ही ड्रेस कोड के साथ जुटे रहे एवं आतिथ्य शाखा की इस सक्रियता के लिए आगंतुक सभी सदस्यों ने उनकी प्रशंसा भी की तथा बैठक के स्वरूप को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो यह प्रांतीय सभा नहीं अपितु एक प्रांतीय अधिवेशन है तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार प्रांतीय सभा के रूप में इतने भव्य रूप से आयोजित किया गया, वही कार्यक्रम को सफल बनाने में चांपा शाखा के पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी किशोर मोदी, छैल बिहारी अग्रवाल,सुनील अग्रवाल, पंकज केडिया, सीमा मोदी, हेमलता अग्रवाल, अनिल अग्रवाल ,सीए मुकेश भोपाल पुरिया, मनीष कथूरिया,आशीष गोयल, प्रदीप सोनी भी सक्रियता से लगे रहे
