तिल्दा नेवरा, बलौदा बाजार जिला के ग्राम पंचायत मोहतरा निवासी होनहार छात्र खिलेश साहू का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय में होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और स्कूल का नाम रोशन हुआ है। उत्कर्ष पब्लिक स्कूल रसेड़ा में भी इस सफलता को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
खिलेश साहू की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल एवं शिक्षकगण उनके घर पहुंचकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि खिलेश ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
खिलेश साहू ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया। उन्होंने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। गांव के लोगों ने भी मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और खिलेश को शुभकामनाएं दीं।