तिल्दा नेवरा, साहू समाज के द्वारा साहू छात्रावास नेवरा में लोकार्पण एवं मा कर्मा की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम रखा गया जिसमे मुख्य अतिथी बलौदा बाजार के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री प्रमोद कुमार शर्मा जी,अध्यक्षता माननीय श्री देवनाथ साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ रायपुर ,विशेष अतिथि माननीय श्री अर्जुन लाल साहू जी, माननीय श्री राजेन्द्र साहू जी अध्यक्ष तहसील साहू संघ तिल्दा एवं सभी परी छेत्र के अध्यक्ष गण के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। माननीय विधायक जी ने समाज के भवन के विस्तार हेतु 5 लाख रुपये स्विकृति प्रदान किया। सभी अतिथियों ने साहू समाज के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया गया कि भक्ति में ही सक्ति है एवं भक्ति से ही भगवान को प्राप्त किया जा सकता है।
समाज मे ब्याप्त बुराई को दूर करने के लिए समाज की महिलाओं को आगे आकर दूर करने का बीड़ा उठाना पड़ेगा।उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि माननीय अशोक यादव जी निज सचिव किशोर साहू कार्यक्रम का आयोजन नेवरा साहू समाज के द्वारा किया गया था।पोषण साहू अध्यक्ष नेवरा, त्रिलोचन साहू उपाध्यक्ष, मनोहर साहू कोषाध्यक्ष, बाजार लाल साहू सचिव,चंद्रशेखर साहू युवा अध्यक्ष, तुला राम साहूजी आदि समाज के गणमान्य लोग उपस्तिथ रहे।
