तलाक की खबरों पर प्रियंका-निक ने लगाया विराम

प्रियंका चोपड़ा काफी समय से चर्चाओं का हिस्सा बनी हुईं हैं. जी दरअसल उनके तलाक की खबरें इस समय सुर्ख़ियों में हैं. उन्होंने पहले अपने नाम के आगे से अपने पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया जिसे लेकर वह चर्चा में रहीं, वहीं उसके बाद उन्होंने जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में अपनी परफॉर्मेंस से सुर्खियां बटोरी। वहीं अब अपनी तलाक की अफवाहों पर विराम लगाते हुए प्रियंका ने निक के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। आप देख सकते हैं इसी तस्वीर को प्रियंका से पहले निक ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।

तो वहीं प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी उनके साथ रोमांटिक फोटो शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने भी लोगों को थैंक्स गिविंग की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं निक और प्रियंका चोपड़ा की इन तस्वीरों को देखकर उनके फैंस भी खुश नजर आ रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि वो यही देखना चाह रहे थे। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘पब्लिक को यही चाहिए था।’ तो वहीं कई और यूजर्स ने भी कमेंट करते हुए दोनों को साथ देखकर खुशी जताई है।

इस तस्वीर में निक और प्रियंका सोफे पर बैठे हुए हैं और दोनों रोमांस के मूड में हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है- ‘इतने सबकुछ के लिए बहुत आभारी हूं। दोस्त, परिवार… आई लव यू निक जोनस, सेलिब्रेट करने वाले सभी लोगों को हैप्पी थैक्सगिविंग।‘ वहीं दूसरी तरफ निक ने लिखा है, ‘सभी को हैप्पी थैक्सगिविंग। तुम्हारे प्रति आभारी हूं @priyankachopra.’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *