प्रियंका-निक ने खास अंदाज में सेलिब्रेट की वेडिंग एनिवर्सरी, वायरल हुए वीडियो

बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल की जोड़ी में शामिल प्रियंका चोपड़ा और निक हमेशा ही एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए दिखाई देते है. दोनों में हमेशा शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। 1 दिसंबर को कपल की शादी को पूरे तीन वर्ष हो गए, जिसे निकयांका ने स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया। शादी की तीसरी सालगिरह पर कपल ने रोमांटिक कैंडललाइट डिनर किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर बहुत सुर्खियां बटोर रहा है।
वही एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की झलकियां कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों के साथ साझा की हैं। निक द्वारा साझा किए वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन वर्ष पूरे होने पर कमरे को शानदार तरीके से डेकोरेट किया गया है। प्रियंका मोमबत्तियों एवं फूलों से सजे मेज पर बैठी हुई पोज दे रही है। फर्श पर बड़ी-बड़ी मोमबत्तियां तथा गुलाब की पंखुड़ियां नजर आ रही हैं। वीडियो साझा कर निक ने कैप्शन में ‘3 साल’ लिखा है। वहीं प्रियंका ने भी खूबसूरत झलक साझा करते हुए लिखा-‘Living the dream।’

आपको बता दें, प्रियंका और निक 1 एवं  2 दिसंबर, 2018 को दो रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। एक उन्होंने क्रिश्चियन तो दूसरी हिंदू रीति रिवाज से विवाह किया था। ऐसे में आज कपल की शादी की वर्षगांठ को पूरे 3 वर्ष हो गए हैं। शादी के पश्चात् प्रियंका पति निक जोनस के साथ लंदन में सैटल हो गई। इन दिनों वह हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *