पंचायती राज महासम्मेलन में गौर सिंग मुकुट से प्रियंका गांधी का स्वागत

कांकेर। अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण कर राजगीत के साथ नगरीय निकाय एवं पंचायती राज सम्मेलन की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी का स्वागत गौर सिंग मुकुट पहनाकर किया। मुख्यमंत्री बघेल एवं गांधी का स्वागत गजमाला पहनाकर किया गया।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने हब एंड स्पोक मॉडल हमर लैब का अवलोकन किया। यहां लैब में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। अतिथियों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल का अवलोकन किया।उन्होंने मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की सराहना की। इस अभियान को आठ चरणों में चलाया गया, जिससे धनात्मक प्रकरणों, मृत्यु दर और एपीआई दर में बड़ी कमी आई है।

अतिथियों ने बस्तर संभाग के परंपरागत कला स्टॉल का भी अवलोकन किया। यहां हाथ करघा बुनाई प्रशिक्षण केंद्र में पिछले तीन वर्षों में 105 महिला समूह को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा गया है। इस बीच गांधी ने चरखा चलाकर सूत भी काटा और माटी कला के स्टॉल में दिया में कलात्मक रंगाई भी की। उन्होंने उत्तर बस्तर की प्रसिद्ध कला बेल मेटल से तैयार उत्पादों का अवलोकन किया। यहां महिला समूह को बेल मेटल के माध्यम से स्व-रोजगार से जोड़ा गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *