मैट्रिक्स रिसरेक्शंस का प्रमोशन कर रहीं प्रियंका चोपड़ा की बोल्ड ड्रेस ने खींचा ध्यान

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म मैट्रिक्स रिसरेक्शंस 22 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में अपनी फिल्म के ताबड़तोड़ प्रमोशंस में जुटी हैं। मैट्रिक्स जैसी कामयाब हॉलीवुड फ्रेंचाइजी में प्रियंका की एंट्री मायने रखती है और पश्चिमी मीडिया का भी उन पर पूरा ध्यान है।
मैट्रिक्स रिसरेक्शंस के प्रमोशंस के दौरान प्रियंका ने जिस तरह की ड्रेसेज पहनीं, उनकी सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। इन ड्रेसेज में प्रियंका ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इनमें प्रियंका अलग-अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। मगर, जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है, वो है प्रियंका की नेटेड सी-थ्रू ड्रेस। काले रंग की इस ड्रेस में प्रियंका काफी खूबसूरत दिख रही हैं।
इन तस्वीरों पर प्रियंका के कई फैंस और यूजर्स ने कमेंट किये हैं और ज्यादातर प्रियंका के लुक से प्रभावित नजर आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि इस लुक से आप हमें मार ही डालोगी। एक अन्य फैन ने लिखा कि प्रियंका हमें सांस तो लेने दीजिए। एक फैन ने तो यहां तक लिखा कि आप वास्तविक कैसे हो सकती हो। कुछ फैंस ने प्रियंका को मैट्रिक्स रिसरेक्शंस के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

वैसे दिसम्बर का महीना प्रियंका के लिए स्पेशल है। 1-2 दिसम्बर को उनकी शादी के तीन साल पूरे हुए हैं। उन्होंने निक जोनस के साथ तीसरी सालगिरह का जश्न मनाया। प्रियंका कुछ दिनों पहले अपनी मैरीड लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही थीं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से सरनेम जोनस हटा दिया था, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिये कि प्रियंका की शादी-शुदा जिंदगी में तनाव चल रहा है, इसलिए उन्होंने ऐसा किया। हालांकि, इन खबरों में सच्चाई नहीं थी और प्रियंका निक ने सोशल मीडिया में अपनी मजबूत मौजूदगी से इसे गलत भी साबित किया। बॉलीवुड की बात करें तो प्रियंका कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फरहान अख्तर की निर्देशकीय फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *