शूटिंग से ब्रेक लेकर बाहर घूमने निकली प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने बेहतरीन अभिनय की छाप छोड़ने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपडा जोनस इन दिनों अपनी सीरीज सिटाडेल की शूटिंग के लिए स्पेन में हैं। शूटिंग से वक़्त निकालकर प्रियंका स्पेन भी घूम रही हैं, वो कभी अपने क्रू मेंबर्स के साथ तो कभी अपनी मां मधु चोपड़ा तथा पेट डॉग डायना के साथ नजर आ रही हैं।
वही प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटोज साझा की हैं, जिनमें वो अपनी मां डॅाक्टर मधु चोपड़ा के साथ स्पेन घूम रही हैं। एक फोटो में वे किसी एतिहासिक इमारत के बाहर पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके साथ उनकी पेट डॉग डायना भी है। प्रियंका चोपड़ा व्हाइट शर्ट तथा ब्लैक स्कर्ट में नजर आई। अभिनेत्री ने अपने बालों को टाई किया है। मधु चोपड़ा ने ब्लैक फ्लोरल ड्रेस पहनी रखी है तथा लाल रंग का हैंडबैग कैरी किया हुआ है।
बता दे कि प्रियंका इस वक़्त स्पेन के Valencia में हैं। जहां वह अपनी आगामी सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। स्पाई सीरीज को द रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है। इस सीरीज में गेम ऑफ थ्रोन्स के रिचर्ड मेडैन भी होंगे। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपने को-स्टार के साथ निजी जेट की फोटोज तथा वीडियो साझा की थी। स्पेन से पहले इस सीरीज की शूटिंग लंदन में हुई थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *