प्रियंका चोपड़ा ने नए साल का स्वागत धूमधाम से किया। उन्होंने पति निक जोनस और दोस्तों के साथ एक याट पर पार्टी करके 2022 का शानदार आगाज किया। प्रियंका ने नए साल के इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देसी गर्ल ने पति निक जोनस और दोस्त नताशा पूनावाला के साथ शानदार समय बिताया।
प्रियंका ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, फोटो डंप, अपने फ्रेंड्स और फैमिली के लिए बहुत ग्रेटफुल हूं। लाइफ सेलिब्रेट करते हुए 2022 का स्वागत है। हैप्पी न्यू ईयर… प्रियंका कहां छुट्टियां मना रही हैं, इसके बारे में उन्होंने अपनी पोस्ट में कुछ भी मेंशन नहीं किया। लोकेश के नाम पर उन्होंने हैवेन लिखाकर हैग किया।
निक संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा
पार्टी की एक तस्वीर में प्रियंका पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही पीसी बड़े रोमांटिक अंदाज में निक जोनस की गोदी में सिर रखकर लेटी हुई हैं। निक कलरफुल शर्ट पहने हुए हैं। एक दूसरी फोटो में प्रियंका ऑरेंज बिकिनी में सनबाथ लेती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे समंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। तो एक अन्य तस्वीर में याच पर जकूजी देखने को मिल रहा है।