ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक एक बड़ा नाम कमाया है। प्रियंका ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों के साथ कई खिबात भी अपने नाम किया है। इसके साथ ही प्रियंका इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्टिंग के साथ प्रियंका सोशल प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। इसी बीच प्रियंका ने अपनी एक सालों पुरानी बोल्ड तस्वीर शेयर कर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी है। इस तस्वीर को देखकर फैंस अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। आप भी यहां देखें प्रियंका की बोल्ड तस्वीर…
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक 22 साल पुरानी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस को पहचान पाना बेहद ही मुश्किल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका ने ये फोटोशूट उस वक्त करया था जब वह महज 18 साल की थीं। इस फोटो में प्रियंका एनिमल प्रिंट की बिकिनी पहने पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘सिरसा नवंबर 2000,पेश कर रही हूं अपना 18 साल पुराना स्मोल्डर।’