प्रियंका-अंकित के नए फोटोशूट ने इंटरनेट पर लगाई आग

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस शो से बाहर आने के बाद खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। भले ही प्रियंका बिग बॉस का खिताब नहीं जीत पाई थी, मगर प्रियंका ने अपने गेम से हर किसी को दीवाना बना दिया था। वही प्रियंका बिग बॉस के घर में अपने सबसे खास दोस्त अंकित गुप्ता के साथ भी बहुत अच्छी दोस्ती निभाती हुई दिखाई दी हैं। ऐसे में अब प्रियंका एवं अंकित को लेकर एक और बड़ी खबर खबर सामने आ रही हैं।

दरअसल, प्रियंका और अंकित की एक नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमे प्रियंका काफी इंटेंस लुक में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका की हर नई फोटो तहलका मचा देती है। वहीं, प्रियंका की नई तस्वीरों को देखकर भी लोग दीवाने हो गए हैं। इन फोटोज की खास बात यह है कि इसमें प्रियंका का लुक देखकर अंकित गुप्ता की आंखें फटी की फटी रह गई हैं।

 

 

इंस्टाग्राम पर प्रियंका चाहर चौधरी ने अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी बहुत ग्लैमरस लग रही हैं। इन फोटोज में प्रियंका का लुक ऑल ब्लैक है। प्रियंका चाहर चौधरी ने ब्लैक ड्रेस के साथ स्मोकी आई मेकअप लिया है, जिसमें वह कातिलाना लग रही हैं। इसी के साथ अपने इन सारे फोटोज में प्रियंका बहुत इंटेंस पोज देती हुई भी नजर आ रही हैं। प्रियंका चाहर चौधरी के इस लुक पर अंकित गुप्ता भी दीवाने हो गए हैं। अंकित गुप्ता ने इन फोटोज पर फ्लर्टी अंदाज में लिखा, ‘उफ्फफ ये नजर।’ आपको बता दे कि बिग बॉस के घर में प्रियंका कर अंकित की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *