Prithviraj के नए रोमांटिक सॉन्ग मखमली का टीजर हुआ रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म पृथ्वीराज सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में अक्षय कुमार और पूर्व ब्यूटी क्वींन मानुषी छिल्लर मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। अब सोमवार को मेकर्स ने फिल्म के सॉन्ग मखमली का टीजर रिलीज कर दिया है।

इस सॉन्ग टीजर में राजकुमारी संयोगिता और पृथ्वीराज चौहान के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही हैं। अपनी मधुर बीट्स और भाव पूर्ण म्यूजिक की वजह से मखमली फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इस टीजर वीडियो की शुरुआत राजकुमार संयोगिता और सम्राट पृथ्वीराज चौहान के रूप में सात फेरे लेते हुए से होती है, जिसके बाद वो एक दूसरे की आंखों में खोए हुए दिख रहे हैं।

मखमली का टीजर इंस्टाग्राम पर शेयर कर अक्षय कुमार ने लिखा, वादों, सम्मान और भक्ति की। अभी मखमली गाने का टीजर देखें और पूरा गाना केवल थिएटर में रिलीज होगा। बता दें, इससे पहले सॉन्ग योद्धा का टीजर रिलीज कर दिया गया था। योद्धा का इस टीजर में अभिनेत्री मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के रूप में एक योद्धा की तरह तलबार बाजी करती हुई नजर आ रही हैं, जबकि अक्षय कुमार युद्ध के मैदान में दुश्मनों पर कहर बन कर युद्ध करते हुए दिख रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *