प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के तहत 2 फरवरी को सुबह 11:00 बजे देंगे देशवासियों को वर्चुअल उद्बोधन

जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर चांपा में भी कार्यकर्ता सुनेंगे प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन- कृष्णकांत चंद्रा जिला अध्यक्ष भाजपा

सक्ती- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 फरवरी की सुबह 11:00 बजे समस्त देशवासियों को आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के तहत वर्चुअल उद्बोधन देंगे, उक्ताशय की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब,वंचित, पीड़ित एवं किसानों के कल्याण के प्रति समर्पित है, तथा आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए देश अग्रसर है, एवं कोविड-19 महामारी के संकट के समय 12 मई 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड रुपए के ऐतिहासिक आत्मनिर्भर भारत के पैकेज की घोषणा कर उस पर क्रियान्वयन करने का कार्य किया तथा जहां एक और गरीब किसान आम जनमानस को राहत देने का कार्य हुआ है, वही अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है, एवं भारत दुनिया की आर्थिक वृद्धि वाली अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर एक बड़ा देश बन गया है, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि कोविड-19 की वैश्विक महामारी के संकट से बचाव हेतु मानव के सुरक्षा कवच के रूप में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में आज भी चल रहा है, एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 164 करोड़ से अधिक मुफ्त में टीकाकरण संपन्न हो चुका है, तथा संपूर्ण देशवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक कार्य के लिए उनका अभिनंदन किया है

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार 2 फरवरी को होने वाले आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था कार्यक्रम के तहत पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों में प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को बड़े एलइडी प्रोजेक्टर के माध्यम से सुना जाएगा तथा इस कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए उद्बोधन प्रारंभ होने से पूर्व समस्त अपेक्षित सदस्यों का पंजीयन किया जाएगा तथा इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के पदाधिकारी/प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी/ कार्य समिति के सदस्य, प्रकोष्ठओं के प्रदेश संयोजक/ सहसंयोजक, विभाग एवं प्रकल्पको के संयोजक एवं सहसंयोजक,जिले के सांसद/ पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक,भाजपा के जिला पदाधिकारी/ जिला कार्यसमिति के सदस्य, मंडलों के प्रभारी, मंडलों के अध्यक्ष, जिला पंचायत के सदस्य, नगर पालिका/ नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद, राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्य प्रमुख रूप से शामिल होंगे

भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने बताया कि 2 फरवरी को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जिले के प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, तथा प्रधानमंत्री जी के इस आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था कार्यक्रम को लेकर नीचे स्तर तक इसका लाभ लोगों को दिलाने पार्टी दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है, जिलाध्यक्ष  चंद्रा ने 2 फरवरी को समस्त अपेक्षित सदस्यों को सुबह 10:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर चांपा पहुंचने एवं अन्य सभी पार्टी सदस्यों को अपने अपने स्थानीय स्तर पर भी यथा सुविधा इस कार्यक्रम को सुनने की अपील की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *