प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास

अलीगढ़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी तथा ताला उद्योग के लिए विख्यात अलीगढ़ को मंगलवार को दो नायाब तोहफे देंगे। प्रधानमंत्री अलीगढ़ में करीब दो घंटे के दौरे में राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ डिफेंस यूपी कारिडोर अलीगढ़ नोड के कार्य की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल अलीगढ़ शहर से छह किलोमीटर की दूरी पर है।

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का बटन दबाकर शिलान्‍यास किया। विश्वविद्यालय पर बनाई गई फिल्म दिखााई गई। फिल्म में राजा महेंद्र प्रताप के संक्षेप इतिहास के साथ ही शिक्षा के गुणवत्ता के बारे में भी बताया गया है। विश्वविद्यालय डिफेंस से सम्बंधित पढ़ाई भी करायी जायेगी।

अलीगढ़ में पीएम मोदी का स्वागत, सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- पीएम मोदी का काम पूरे विश्व में मिसाल

उत्तर प्रदेश को नायाब तोहफा देने अलीगढ़ पहुंचे पीएम नरेन्द्र मोदी का सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी इस मौके पर सभी का अभिनंदन किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *