धमतरी। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर बैठक आहूत की गई प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी प्रथम बार धमतरी आ रहे हैं। उनकी जनसभा23 अप्रैल 2024 को दोहपर 03:00 बजे, ग्राम श्याम तराई में होने जा रही है। इससे पूर्व 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी जी का धमतरी आगमन हुआ था, तब मोदी जी भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे। आज 10 वर्षों के बाद पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में उनका प्रथम बार आगमन हो रहा है। जनता में बहुत उत्साह कब वातावरण है एवं तैयारियां जोरों पर है। आज जनसभा की तैयारीयो का जायजा लेने जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, बस्तर क्लस्टर के प्रभारी एवं विधायक कुरूद अजय चंद्राकर, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी रामू रोहरा, महासमुंद लोकसभा संयोजक शंकर अग्रवाल ने बैठक ली।
बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि 26 अप्रैल को होने वाले मतदान से पूर्व 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनसभा धमतरी में होने जा रही है, यह आम जनता में उत्साह का संचार करेंगी एवं माहौल भाजपा के पक्ष में जाएगा। मोदी जी को जनता सुनना चाहती है, देखना चाहती है निश्चित ही धमतरी सहित आसपास के जिलों में भी इसका एक वातावरण बनेगा।