राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस, सीएम भूपेश बघेल भी होंगे शामिल

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल मंगलवार को सुबह अपने निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे, लेकिन यह कांफ्रेंस अब राजीव भवन में होगी। इस मौके पर प्रभारी सुश्री शैलजा, और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम भी रहेंगे.। दोपहर 12 बजे होने वाली इस कांफ्रेंस में ईडी के छापे पर प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कम से कम छह नेताओं के यहां प्रवर्तन निदेशालय-ED का छापा पड़ा है। केंद्रीय एजेंसी के अलग-अलग दस्तों ने सोमवार तड़के रायपुर और भिलाई में स्थित इन नेताओं के घरों पर दस्तक दी। छापे वाली जगह के बाहर पूरी गली में सीआरपीएफ के जवान तैनात किये गये हैं।

कांग्रेस ने इस कार्रवाई को उनका राष्ट्रीय महाधिवेशन डिस्टर्ब करने की साजिश बताया है। बताया जा रहा है, ED के अफसरों ने रायपुर के श्रीराम नगर, डीडी नगर, गीतांजलि नगर, मोवा और भिलाई में छापा मारा है। इस कार्रवाई की जद में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सन्नी अग्रवाल और विनोद तिवारी आए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *