मुख्यमंत्री निवास पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मुख्यमंत्री निवास पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक फोटो खिंचवाई। साय का ट्वीट आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी एवं राज्यपाल रमेन डेका के साथ भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुआ।

समारोह में संस्थान के 7 होनहार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक सहित कुल 396 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी, ट्रिपल आईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान प्रदेश के गौरव को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मैं सभी छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *