जन्मदिन के बाद प्रीति जिंटा ने शेयर की खूबसूरत पोस्ट

मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 31 जनवरी को अपना 47वां सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस ने अपना ये बर्थडे फैमिली के साथ मनाया है, लेकिन अपने जन्मदिन पर अभिनेत्री किसी स्टनिंग लुक की बजाए सिंपल लुक में दिखाई दी और इसके पीछे उन्होंने एक खास कारण भी बताया है। सेलिब्रेशन की तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने एक खास नोट भी लिखा। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है।

तस्वीरें शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने कैप्शन में लिखा- ”बर्थडे की शुभकामनाओं और आप सभी के प्यार के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह जन्मदिन  पहले से और भी अच्छा था। हम घर पर ही रहे और मैंने दिन का अधिकांश समय बच्चों के लिए दूध की बोतलों की सफाई और स्टरलाइज़ करने, फिर दूध पिलाने, डकारने और लंगोट बदलने में बिताया। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं यह कह रही हूं, लेकिन मुझे एक अच्छी ड्रेस पहनने और पूरी तरह से तैयार होने का समय नहीं मिला। इन सबके बावजूद, यह बर्थडे खास था क्योंकि मेरे छोटे बच्चों ने मुझे साथ रखा था और यह सिर्फ एक पारिवारिक मामला था। ” बता दें, प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ ने पिछले साल दिसंबर के माह में दो जुड़वा बच्चों का घर में स्वागत किया था। कपल शादी के चार वर्ष के उपरांत सेरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके बच्चों का नाम जय और जिया हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *