डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files Box Office Collection) सिनेमाघरों में दो हफ्ते बाद भी धमाका कर रही है। जी हाँ और कई जगहों पर शो हाउसफुल चल रहे हैं। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी फिल्म की तारीफें कर रहे हैं। इन सभी के बीच, एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के लिए सिनेमाघर पहुंची। जी हाँ और प्रीति (Preity Zinta Family) के साथ उनकी फैमिली भी थी।
वह 3 साल में पहली बार थिएटर में एक फिल्म देखने के लिए बाहर निकली थीं। जी हाँ और इसी के साथ प्रीति जिंटा (Preity Zinta ed The Kashmir Files) ने खुलासा किया कि वह अपने परिवार के साथ ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह फिल्म को लेकर और इतने सालों बाद सिनेमाहॉल में जाने पर काफी एक्साइटेड थीं और उन्होंने फिल्म के सभी कलाकारों की तारीफें कीं। जी हाँ और इसी के साथ उन्होंने बेहतरीन डायरेक्शन के विवेग अग्निहोत्री की भी सराहना की। इसके अलावा उन्होंने लोगों से इस फिल्म को देखने की भी अपील की।
प्रीति जिंटा (Preity Zinta Review The Kashmir Files) ने अपनी पोस्ट में लिखा, “लगभग 3 साल बाद मूवी थियेटर में जाने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ देखी और फिल्म देखकर दंग रह गए। मुझे एक ऐसी फिल्म देखे हुए बहुत वक्त हो गया है जिसमें हर कलाकार ने बेहतरीन काम किया है। इतनी पावरफुल फिल्म के लिए विवेक अग्निहोत्री, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती और पूरी कास्ट और क्रू सैल्यूट।” इसी के साथ उन्होंने लिखा, “दोस्तों इस फिल्म को मिस न करें। ‘द कश्मीर फाइल्स’ जरूर देखें।” फिलहाल प्रीति जिंटा का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और उनके फैंस उनकी तारीफों के पूल बाँध रहे हैं।