प्रेग्नेंट सोनम कपूर को चढ़ा फ़ूड फरेविंग का चस्का, लंदन में बनाना सिख रही है ये डिश

अभिनेत्री  सोनम कपूर बहुत जल्द अपने बच्चे को जन्म देने वाली है। इन दिनों अभिनेत्री अपने प्रेग्नेंसी टाइम को खूब एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही है। जिसके साथ सोनम सोशल मीडिया पर भी सक्रीय  है। हाल ही में सोनम ने एक वीडियो साझा कर दी है, इसमें अभिनेत्री लंदन के एक होटल में शेफ से अपना फेवरेट डेजर्ट बनाना सिखने में लगी हुई है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में सोनम ब्लू आउटफिट में दिखाई दे रहे है। अभिनेत्री ने बालों को खुला छोड़ दिया है। सोनम लंदन के एक होटल के किचन में शेफ के साथ अपना फेवरेट डेजर्ट गोल्डन हेजलनट बनाने में लगी हुई हैं। सोनम को प्रेग्नेंसी में जिस भी फूड की क्रेविंग होने लगी है, वो बना रही है और खा रही है। वीडियो को साझा करते हुए सोनम ने लिखा- ‘अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान मैं @cedricgrolet गुड्स खा रही हूं। मेरे प्यारे दोस्त ने अपने पेटिसरी में मेरे लिए एक सरप्राइज बुक किया था।’ फैंस इस वीडियो को खूब लाइक करने में लगे हुए है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *