Pregnant Sonam Kapoor ने बर्थडे पर कराया हॉट फोटोशूट, बेबी बंप को इस तरह से किया फ्लॉन्ट

बॉलीवुड की फैशनिस्टा यानी सोनम कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। सोनम ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया हैं। वो ​एक्टिंग के साथ ही अपने ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड लुक के चलते भी चर्चा में बनीं रहती हैं। सोनम जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा इन दिनों अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी सोनम कपूर अपनी हॉटनेस का जलवा दिखेर रही हैं। सोनम ने अपने बर्थडे पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हॉट फोटोशूट कराया है, उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यहां देखें तस्वीरें…

प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपने जन्मदिन पर एक बेदह ही हॉट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में हमेशा की तरह ही सोनम ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींचा है। फोटो में सोनम व्हाइट कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं आप देख सकते हैं कि सोनम ने लॉन्ग स्कर्ट के साथ ​डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ है। इस ड्रेस में

मोतियों का काफी अच्छा काम किया गया है, जो इस ड्रेस को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं इस ड्रेस में सोनम का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर में सोनम अलग अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनके लुक की तारीफ तो कर ही रहे हैं। साथ ही उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई भी दे रहे हैं। अबतक इन फोटोज का काफी बार देखा जा चुका है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *