लगातार दूसरी बार CM पद की शपथ ले रहे प्रमोद सावंत, पीएम मोदी-जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज मौजूद

पणजी: गोवा के सीएम प्रमोद सावंत का शपथ ग्रहण समारोह पणजी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में रखा गया है। इस समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई भी गोवा पहुंच गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी पणजी पहुंच चुके हैं।

बता दें कि भाजपा ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में 40 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। बताया जा रहा है कि प्रमोद के साथ विश्वजीत राणे, मौविन गोडिन्हो,  नीलेश कैबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खौंटे, अतानासियो मोनसेरेट और गोविंद गौडे भी शपथ ग्रहण करेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। नाइक भंडारी समुदाय से आते हैं। यह गोवा का सबसे बड़ा हिंदू समुदाय है, जो OBC वर्ग में आता है।

पूर्व राजस्व मंत्री जेनिफर मॉन्जरेट या उनके पति और पणजी विधायक एटेनाजियो मॉन्जरेट को भी प्रमोद सावंत के कैबिनेट में जगह मिल सकती है। साथ ही निर्दलीय MLA एलेक्सियो रेजिनाल्डो लॉरेंको को भी मंत्री पद दिया जा सकता है। लॉरेंको ने कर्टोरिम सीट से जीत दर्ज करने के बाद भाजपा को समर्थन दिया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *