पीआर 24×7 के नाम अब ‘बेस्ट प्लेस टू वर्क ऑफ द ईयर’ का खिताब दर्ज

इंदौर, देश में निहित प्रोफेशन को नई उड़ान और बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाल ही में मुंबई के होटल ग्रीन विलेज रिसॉर्ट में टमस स्प्री टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत और इन्फोसेंट्रॉइड सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सह-प्रस्तुत ‘रियल इम्पीरियल अवॉर्ड्स 2022’ का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत देश की अग्रणी पब्लिक रिलेशन्स कम्पनीज़ के रूप में जानी-मानी कंपनी, पीआर 24×7 को बेहद अनोखे अवॉर्ड- ‘बेस्ट प्लेस टू वर्क ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया। समस्त टीम के लिए यह उत्साह का क्षण है।
रियल इम्पीरियल अवॉर्ड्स 2022 द्वारा प्रदान किया गया ‘बेस्ट प्लेस टू वर्क ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड पीआर 24×7 को इसके क्लाइंट्स के प्रति निष्ठाभाव, समर्पण, तथाकथित वादों को पूरा करने के जज़्बे, उत्तम एन्वायर्नमेंट और वर्किंग कल्चर, मजबूत टीम भावना, महिलाओं के लिए शुरू की गई अद्भुत पहल- मेंस्ट्रुअल लीव, वुमन हरासमेंट कमिटी और वर्ष के 365 दिन बिना किसी रुकावट के अपनी शत-प्रतिशत सेवाएँ देने के एवज में मिला है।
अवॉर्ड को लेकर उत्साहित इवेंट में मौजूद विकास राजोरा, सीनियर मैनेजर- क्राइसिस मैनेजमेंट, पीआर 24×7 कहते हैं, “इतने बड़े स्तर पर मशहूर सेलेब्रिटीज़ और राजनेताओं के बीच ‘बेस्ट प्लेस टू वर्क’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना समस्त पीआर 24×7 टीम के लिए बेहद गर्व का क्षण है। यह हमें और अधिक लगन और जुनून के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।”
इवेंट में मौजूद कंपनी के अन्य अहम् सदस्य पवन त्रिपाठी, डिजिटल कंसल्टेंट, पीआर 24×7 कहते हैं, “यह पूरी टीम की मेहनत का ही फल है, जो इंदौर की हमारी कंपनी को मुंबई में ‘बेस्ट प्लेस टू वर्क’ अवॉर्ड के रूप में ख्याति प्राप्त हुई। “क्लाइंट सटिस्फैक्शन इज़ आर मोटो” हमें अपने कर्तव्यों के प्रति हमेशा तत्पर रहने की वजह प्रदान करता है, और हम उम्मीद करते हैं कि इसे और क्लाइंट के प्रति हमारे अटूट विश्वास को हमेशा बरकरार रखेंगे।
गौरतलब है कि इंदौर स्थित पीआर 24×7 को पहले भी कई बड़े अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इसकी लम्बी-चौड़ी सूची में टेकबहीमैथ्स अवॉर्ड, तीन बार क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स, चाणक्य अवॉर्ड, कोविड हीरो अवॉर्ड, सिलिकॉन अवॉर्ड और टॉप मोस्ट प्रोमिसिंग एजेंसी ऑफ द ईयर 2021 आदि जैसे मशहूर अवॉर्ड्स के नाम शामिल हैं। पीआर 24×7 के अलावा 41 अन्य कम्पनीज़ को भी इस तरह के स्पेशल अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया, जिनमें बिजनेस मैन, आंत्रप्रेन्योर्स, इनोवेटर्स, आर्टिस्ट्स, डॉक्टर्स, फैशन मॉडल्स, इंटीरियर डिज़ाइनर्स, वकील, फिल्म डायरेक्टर्स, सिंगर्स, डांसर्स, टैटू आर्टिस्ट आदि शामिल रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *