5 घंटे बिजली बंद रहेगी, 17 एरिया होंगे प्रभावित

रायगढ़। बिजली की अव्यवस्था सुधारने के लिए विभाग लगातार मेंटेनेंस और जरूरी रखरखाव का काम कर रहा है। मानसून से पहले ट्री कटिंग का कार्य भी किया जाना है। ऐसे में आज शहर के स्टेडियम और चांदनी चौक फीडर में काम चलेगा, जिससे करीब 17 से अधिक क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। शुक्रवार को 33/11KV सर्किट हाउस उपकेंद्र से निकलने वाली 11KV स्टेडियम फीडर और 11KV चांदनी चौक फीडर में मानसून पूर्व ट्री कटिंग और सुधार कार्य किए जाएंगे। इसके कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

1KV स्टेडियम फीडर के अंतर्गत सर्किट हाउस, वीडी मिश्रा परिसर, बंदे अली फातमी कॉलोनी, षडंगी कॉलोनी, केंद्रीय विद्यालय के आसपास क्षेत्र प्रभावित रहेगा। 11KV चांदनी चौक फीडर के अंतर्गत इंटेक वेल, राजापारा, बाग तालाब, भानुप्रताप कॉलोनी, राजा महल, नवागढ़ी, मेजबान होटल, फौजदार पारा, बाबू पारा, तुर्का पारा, चांदनी चौक, सोनार पारा क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर निर्धारित समय में परिवर्तन संभव है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *