शाम 5 बजे तक बंद रहेगी बिजली सप्लाई

कोंडागांव। सुबह से आधे शहर की बिजली सप्लाई बंद है. गर्मी के चलते लोग हलाकान हो रहे है. लगातार शिकायत भी कर रहे है. जानकारी के मुताबिक शाम पांच बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अफसरों का कहना है कि मेंटेनेंस के लिए बिजली सप्लाई बंद की गई है.

भीषण गर्मी

भीषण गर्मी और तापमान में लगातार बढ़ोतरी की वजह से मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून के पहले बस्तर क्षेत्र में मानसून के आने की संभावना थी, लेकिन वर्तमान स्थिति के मुताबिक 13 जून तक आ सकता है। राजधानी में 13 के बजाय 16 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मौसम की गणना में परिवर्तन दर्ज किया जा रहा है। मानसून के आने की स्थिति मौसम में हो रहे लगातार बदलाव पर निर्भर करेगी।

विभाग का कहना है कि भीषण गर्मी से राहत के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। एक ऊपरी हवा का चक्रीय घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0.9 किमी. ऊंचाई तक विस्तारित है। साथ ही राजस्थान से गर्म हवा का आना लगातार जारी है। अरब सागर से भी तेज हवा आ रही है। इसकी वजह से दोपहर को भीषण गर्मी पड़ रही है और रात में भी राहत नहीं मिल रही है। तापमान में तेजी से गिरावट की उम्मीद नहीं है, बल्कि धीरे-धीरे कमी आएगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *