मोहल्ले वासियों ने की तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
सक्ति-नगर पंचायत एवं नवीन तहसील अड़भार के वार्ड क्रमांक- 3 सुंदर कटकवार घर के पास स्थापित ट्रांसफार्मर के खराब हो जाने के चलते मोहल्ले वासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए तरसना पड़ रहा है, तथा विद्युत ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण जहां अचानक हाई वोल्टेज की समस्या आने के चलते घरों के बिजली उपकरण उड़ जा रहे हैं,तो वहीं मोहल्ले वासियों ने अनेकों बार स्थानीय विद्युत मंडल कार्यालय में जूनियर इंजीनियर को इसकी जानकारी देते हुए इसकी मरम्मत या की बदलने की मांग की है

वही विगत दिनों मोहल्ले वासियों की शिकायत के बाद विद्युत ट्रांसफार्मर की मरम्मत तो की गई किंतु मरम्मत होने के बावजूद यह विद्युत ट्रांसफार्मर बेहतर विद्युत आपूर्ति देने में नाकाम साबित हो रहा है, तथा एकाएक हाई वोल्टेज के कारण विद्युत उपभोक्ता परेशान हो चुके हैं, तथा महंगे- महंगे विद्युत उपकरण टीवी, फ्रिज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जहां खराब हो गए हैं, तो वहीं लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, एवं मोहल्ले वासियों का कहना है कि विद्युत विभाग यदि शीघ्र ही उक्त विद्युत ट्रांसफार्मर को नया लगाने की कार्रवाई नहीं करेगा तो इसके लिए आंदोलन किया जाएगा